engineering-sector-penny-stock-sepc-ltd

Engineering सेक्टर के Penny Stock SEPC Ltd मैं 7% की रफ्तार, PSU Banks की हिस्सेदारी के साथ, कंपनी को मिला 650 करोड़ का Solar Project

User avatar placeholder
Produced by Baniya Mind

June 12, 2025

Engineering Penny Stock SEPC Ltd: गुरुवार को इंजीनियरिंग सेक्टर के पेनी स्टॉक SEPC Ltd में जबरदस्त तेजी देखने को मिला है, जिसका मुख्य कारण कंपनी को महाराष्ट्र में 650 करोड़ का सोलर प्रोजेक्ट का मिलना। स्टॉक में 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इकनोमिक टाइम्स के रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के शेयर मैं 4.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 14.36 रूपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा PSU बैंको के पास भी हिस्सेदारी है।

कंपनी को मिला 650 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

SEPC Ltd कंपनी द्वारा बुधवार को ये जानकारी दी गई की उसे परमेशी ऊर्जा लिमिटेड से 650 करोड़ रूपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट 133 मेगावाट के सोलर पावर प्रोजेक्ट के डिज़ाइन, सामग्री खरीदने और निर्माण के लिए है। इस प्रोजेक्ट को महाराष्ट्र के 26 अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। यह सोलर प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के चार जिलों मैं बनाया जाएगा।

ये जानकारी कोलकाता में स्थित रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी परमेशी ऊर्जा के द्वारा दी गई है। SEPC ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी मैं बताया है की उसे 10 जून को आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

कंपनी ने ये भी बताया की कार्य शुरू करने और पूरा करने का काम अभी तय नहीं किया गया है। इसका बैठकों के द्वारा तय किया जाएगा, जो परियोजना स्थान पर आयोजित की जाएगी।

SEPC Ltd कंपनी के ये भी कहा है की उसकी संबंधित कंपनी या व्यक्ति के साथ कोई डील नहीं है। साथ ही यह भी पुष्टि किया की उसके मालिकों या उससे जुड़ी किसी भी कंपनी का प्रोजेक्ट देने वाली कंपनी परमेशी ऊर्जा से कोई संबंध या हिस्सेदारी नहीं है।

एफआईआई (FII) ने भी हिस्सेदारी बढ़ाई

यदि कंपनी के शेयरहोल्डिंग पर नजर डाले तो कंपनी में एफआईआई ने भी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसके द्वारा मार्च 2025 तिमाही में अपनी हिस्सेदारी को 0.64 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.65 प्रतिशत कर दिया है।

ये भी पढ़े: Upcoming IPO: SEBI द्वारा विद्या वायर्स और मंगल इलेक्ट्रिकल को मिली हरी झंडी, जल्द हो सकता है आईपीओ लॉन्च

कई PSU बैंको के भी है हिस्सेदारी

कंपनी के अनुसार इसमें कई PSU बैंको के भी हिस्सेदारी है। जिसमे, PNB बैंक के पास 6.06 प्रतिशत, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के पास 5.39 प्रतिशत, BOI के पास 1.71 प्रतिशत और BOB के पास 1.02 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।


डिस्क्लेमर: यह केवल जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। किसी भी निवेश से पहले कृपया अपने स्तर पर उचित शोध एवं एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें। लेखक या वेबसाइट किसी भी प्रकार के लाभ या हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगी।

BaniyaMind.in is a Hindi & English blog where you will find the latest updates and insights across multiple niches, including business ideas, stock market trends, technology, product reviews, and smart tips for earning and managing money. Our goal is to keep you informed, inspired, and empowered to make smarter decisions in finance, tech, and lifestyle.
"Paisa kamane ke liye Baniya to Banana Padega Na!"

Leave a Comment